सरायकेला जिले के आदित्यपुर कार्यालय में राजस्व उप निरीक्षक के साथ आजसू नेता ने की गाली-गलौज और मारपीट, संघ ने डीसी से की शिकायत

आदित्यपुर : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ, सरायकेला-खरसावां इकाई ने उपायुक्त से लिखित शिकायत कर अपने एक पदाधिकारी के साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

संघ के जिला मंत्री सुनील महतो और जिला अध्यक्ष राजेश्वर पंडित ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 10 नवंबर की शाम करीब 5 बजे अंचल कार्यालय गम्हरिया में पदस्थापित राजस्व उप निरीक्षक राकेश कुमार आदित्यदेव के साथ आजसू नेता सह पूर्व पार्षद महेश्वर महतो द्वारा कार्यालय परिसर में गाली-गलौज और मारपीट की गई। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

संघ ने कहा है कि इस घटना से पूरे जिले के राजस्व उप निरीक्षकों में भय और आक्रोश व्याप्त है। कार्यालय परिसर में इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं और इससे सरकारी कार्यों पर असर पड़ता है।

संघ पदाधिकारियों ने उपायुक्त से मांग की है कि आरोपित व्यक्ति पर तत्काल कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पत्र में यह भी कहा गया है कि विभागीय अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन भयमुक्त वातावरण में कर सकें, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत