दिल्ली ब्लास्ट के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट, झारखंड-बंगाल बॉर्डर पर चलाया जा रहा विशेष जांच अभियान

धनबाद : दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद धनबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस द्वारा जिले में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। होटल, लॉज, रैन बसेरा से लेकर सड़क तक पर लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहीं, धनबाद स्थित झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर बुधवार को मैथन चेक पोस्ट पर पुलिस ने गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।

दो पहिया वाहनों की डिग्गी और कागजातों को भी खंगाला जा रहा है। जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने बताया कि वैसे तो अक्सर यहां वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है, लेकिन दिल्ली ब्लास्ट के बाद आला अधिकारियों की ओर से मिले निर्देश के आलोक में झारखंड-पश्चिम बंगाल के बॉर्डर पर विशेष जांच अभियान जारी है।

इस संदर्भ में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिले के तमाम थाना प्रभारियों, डीएसपी एवं ट्रैफिक पुलिस को विशेष चौकसी और सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान सार्वजनिक स्थल पर लंबे समय से पार्क वाहनों की जांच कर उसे वहां से हटाने के साथ-साथ जिले के तमाम होटल, लॉज और रैन बसेरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके साथ ही विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आजादनगर थाना प्रभारी पर मारपीट, अवैध हिरासत और छिनतई के आरोप

उपायुक्त से थानेदार के खिलाफ शिकायत, उचित कार्रवाई की फरियाद कर सौंपा ज्ञापन, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अपनी सुरक्षा की मांग...

बालाजी फर्नीचर का चौथा आउटलेट आदित्यपुर में शुरू, हर बजट में लग्ज़री फर्नीचर और 50% तक की छूट

जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित टाटा-कांड्रा मेन रोड पर एमपी टावर के बगल और सरिता टॉकीज बिल्डिंग के सामने बालाजी फर्नीचर के चौथे आउटलेट का भव्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत