श्रीनगर निवासी एमबीबीएस डॉक्टर के सहारनपुर आवास में छापा, 350 किलो आरडीएक्स, ए के-56 राइफल समेत गिरफ्तार

सहारनपुर में करता था नौकरी, प्रेम विवाह के बाद जाने वाला था हनीमून पर, पुलिस कर रही पूछताछ

श्रीनगर : हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीक्रेट आपरेशन करते हुए अनंतनाग ज़िले के एक एमबीबीएस डॉक्टर के किराए के मकान से करीब 350 किलो आरडीएक्स, ए के-56 राइफल, कारतूस और अन्य विस्फोटक सामग्री समेत गिरफ्तार किया है।

यह डॉक्टर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित एक फेमस नाम के अस्पताल में नौकरी कर रहा था। उसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया। श्रीनगर पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार वाले पोस्टर मिलने के बाद एक मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जब आदिल को पकड़ा तो उन्हें भी यह अंदाजा नहीं था कि यह शख्स खतरनाक आतंकवादी साजिश की योजना बना रहा है। सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करने वाले आदिल की सच्चाई खुली तो हर कोई हैरान हो गया।

बीते दिनों श्रीनगर में कई इलाकों पर जैश ए मोहम्मद के पोस्टर्स मिले। पुलिस ने इस पोस्टर्स लगाने वालों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो इसमें एक शख्स नजर आया। पुलिस ने उस शख्स की तलाश करनी शुरू की तो पता चला कि यह डॉक्टर आदिल है।

ऐसे डॉ. आदिल तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने डॉ. आदिल के बारे में जानकारी खंगाली तो पता चला कि वह अनंतनाग का रहने वाला डॉ. आदिल अहमद है। पुलिस को अनंतनाग से पता चला कि डॉ. आदिल सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी कर रहा है। पुलिस ने यहां की पुलिस से संपर्क किया और अंबाला रोड स्थित निजी अस्पताल पर छापा मारकर डॉ. आदिल अहमद को हिरासत में ले लिया गया।

हनीमून पर जानेवाला था

डॉ. आदिल को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से श्रीनगर पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड मिल गई। पुलिस के अनुसार, डॉ. आदिल ने सहारनपुर में ही एक दूसरी महिला डॉक्टर को अपने प्यार के जाल में फंसाया। उसके बाद उसने 4 अक्टूबर को उसके साथ निकाह कर लिया। वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर जाने की तैयारी कर रहा था कि 27 अक्टूबर की रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

छुट्टी पर गया था अनंतनाग, तब लगाए पोस्टर्स

पूछताछ में डॉ. आदिल ने पुलिस को बताया कि सहारनपुर में नौकरी करने के दौरान वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर वह अपने घर अनंतनाग गया था। उसी दौरान उसने चोरी-चुपके से ये पोस्टर्स इलाके में लगाए। उसे नहीं पता था कि वह पकड़ा जाएगा। क्योंकि वह पोस्टर्स चिपकर चुपचाप सहानपुर वापस भी आ गया था। यहां उसने शादी भी कर ली।

ऐसे 350 किलो आरडीएक्स बरामद

डॉ. आदिल पर पुलिस ने और शिकंजा कसा तो उसने खौफनाक खुलासा किया। उसने यह कुबूल किया कि उसके पास भारी मात्रा में गोला-बारूद है। उसके बाद पुलिस उसे हरियाणा के फरीदाबाद लेकर आई। यहां एक किराए के घर में उसने 350 किलो आरडीएक्स, 2 एके 47 और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस छिपाकर रखे थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के समय भी डॉ. आदिल के पास से उसके अस्पताल के लॉकर से एक एके 47 बरामद की थी। अब पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है कि वह इतनी भारी संख्या में आरडीएक्स कहां से लाया और उसका क्या करने वाला था।

फेमस अस्पताल में करता था नौकरी

पुलिस ने बताया कि डॉ. अदील सहारनपुर से पहले दिल्ली रोड स्थित वी-ब्रॉस हॉस्पिटल में भी काम कर चुका है। इधर फेमस हॉस्पिटल के एडमिन इंचार्ज असलम जैदी ने बताया कि डॉ. आदिल की नियुक्ति लगभग 6 महीने पहले हुई थी। वह बहुत शांत रहता था। सिर्फ अपने काम से काम रखता था। उन्हें इसका कतई अंदाजा नहीं था कि वह क्या कर रहा है। उन्होंने बताया कि उसके अपॉइंट करने से पहले वेरिफिकेशन किया गया था। उसका पता, मेडिकल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सब वैध थे इसलिए उसे नियुक्त कर लिया गया था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा आयोजन; मेला पथ को बनाया जाएगा ‘शिवमय’

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। आगामी श्रावणी मेला को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह...

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत