कोडरमा में 16.50 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार जा रहे ट्रक का चालक गिरफ्तार

कोडरमा। विधानसभा चुनाव से पहले कोडरमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह मेघातरी चेक पोस्ट पर शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया। यह कार्रवाई एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि कोडरमा की ओर से बिहार जा रहा ट्रक (नंबर BR 56 G 4297) अवैध अंग्रेजी शराब से लदा है, जिसे बिहार चुनाव में खपाने की योजना थी।

एसपी के आदेश पर पुलिस टीम ने मेघातरी चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक से 279 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक शिशुरंजन उर्फ सोनू (24) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान चालक कोई वैध कागजात या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोडरमा थाना लाया गया।

एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए की गई है। मंगलवार को कोडरमा से सटे बिहार के इलाकों में मतदान होना है, ऐसे में भारी मात्रा में शराब की जब्ती पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास पासवान, पटवारी हांसदा, तिलैया थाना और मेघातरी चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपितों की संलिप्तता की जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर छापेमारी जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधानसभा परिसर में सीएम सैनी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग भारत की सांस्कृतिक शक्ति का विश्वव्यापी सम्मान

चंडीगढ़, 16 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी के बीच हरियाणा विधानसभा में योग का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आरजी कर मामले के बाद महसूस हो गया था टीएमसी चुनाव हारने वाली है: सुखेंदु शेखर रॉय

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। राज्यसभा की सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत