घाटशिला विधानसभा उपचनुाव : मतदान में 5 दिन शेष, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया जादूगोड़ा में मतदान केंद्रों का निरीक्षण

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन-2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने जादूगोड़ा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैंप, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि मतदान में अब सिर्फ 5 दिन शेष रह गए हैं ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रशासनिक इंतजामों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान दिवस से पूर्व सभी बुनियादी सुविधाओं की पुनर्समीक्षा कर दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होने कहा कि दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में एसआईआर का मकसद बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना है : झामुमो प्रवक्ता

रांची, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने झारखंड में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत