‘पिता का नाम छिपाने में क्यों शर्म आ रही’, तेजस्वी यादव पर प्रधानमंत्री मोदी की तीखी टिप्पणी

कटिहार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें ‘जंगलराज का युवराज’ बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजद के पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव की छोटी तस्वीरों को लेकर भी कटाक्ष किया है। बिहार के कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जो सालों साल तक मुख्यमंत्री रहे, बिहार में जंगलराज लाए, उनकी तस्वीरें राजद-कांग्रेस के पोस्टर से या तो गायब हैं या एक कोने में बहुत छोटी लगाई हैं, जो दूरबीन से भी नहीं दिखती हैं।” राजद पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, “जो इतने बड़े नेता (लालू प्रसाद यादव) थे, जिनके परिवार के सारे लोग चुनाव के मैदान में हैं, फिर ये छुपन-छुपाई क्यों हो रही है? पिता का नाम छिपाने में शर्म क्यों आ रही है? वह कौन-सा पाप है, जिसको राजद के लोगों को बिहार की जनता से छिपाना पड़ रहा है?”
महागठबंधन में तकरार पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद के पोस्टरों से कांग्रेस लगभग गायब है। कांग्रेस को कट्टा दिखाकर मुख्यमंत्री का उम्मीदवार भी घोषित करा लिया। अब कांग्रेस को उसकी हैसियत भी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के नामदार पिछले हफ्तों तक बिहार में बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनकी तस्वीर और दावों को पोस्टर और घोषणापत्र में राजद ने बोना बना दिया है।”
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जो वादे और घोषणाएं राजद के नेता कर रहे हैं, कांग्रेस के लोग ही उन पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। पीएम मोदी बोले, “घोषणापत्र के बारे में जब मीडिया के लोग कांग्रेस नेताओं से सवाल पूछते हैं, तो कांग्रेस वालों का जवाब होता है कि इस बारे में ‘जंगलराज के युवराज’ से सवाल पूछो।”
प्रधानमंत्री मोदी ने एक और उदाहरण देते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस, दोनों के बीच लंबे समय से भीषण झगड़ा चल रहा है। कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को इसलिए भी ड्रामा बताया, ताकि बिहार के लोग राजद पर गुस्सा उतारें और उसे पराजित करें।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस के दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने अपने-अपने राज्यों में बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक शब्द बोले। उन्हें कांग्रेस ने जानबूझकर उन्हें बिहार में चुनाव प्रचार के लिए बुलाया है। कांग्रेस जानती है कि इस बार राजद हार गई तो उसकी राजनीति खत्म हो जाएगी। इससे राजद के वोटबैंक पर कांग्रेस कब्जा कर लेगी।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चाकुलिया में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को रौंदते हुए पलट गया मालवाहक वाहन, राधे कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर घायल, टीएमएच रेफर

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र के चौठिया गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में राधे कंस्ट्रक्शन के साइट मैनेजर...

झारखंड के कोडरमा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध : 6 वर्षीय पोते की हत्या पर दादी को आजीवन कारावास

25 हजार रुपये जुर्माना नहीं भरने पर उसे तीन महीने का अतिरिक्त कारावास कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले की एक अदालत ने पारिवारिक रंजिश...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत