जमशेदपुर : वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड जमशेदपुर महानगर कार्यकार्ता एकत्रीकरण सह महानगर कार्यसमिति पुनर्गठन तुलसी भवन, बिस्टुपुर, जमशेदपुर में संपन्न हुई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा, पूज्य बालासाहब देशपांडे जी के तलचित्र पर पुष्पांजलि एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान प्रफुल्ल आकांत , प्रांत अध्यक्ष सुदान मुंडा, प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार झुनझुनवाला , प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह , प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर बाहरागोड़ा के बहनों द्वारा वाद्य यंत्र के साथ स्वागत गीत प्रस्तुतीकरण से सब का मन मोह लिया । प्रांत अध्यक्ष द्वारा जमशेदपुर महानगर कार्यसमिति का घोषणा किया गया , महामंत्री ने वनवासी कल्याण केंद्र की प्रस्तावना प्रस्तुत किया गया, उपाध्यक्ष ने जमशेदपुर महानगर के कार्य का वृत्त निवेदन किया गया।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल ने वनवासी कल्याण आश्रम की प्रारंभ, वर्तमान कार्य एवं आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तृत रूप से मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रांत नगरीय कार्य प्रमुख श्री प्रदीप कुमार महतो, विभाग संगठन मंत्री श्री प्रमोथ नाथ , जिला संगठन मंत्री श्री घनश्याम रजवार, डॉ पुष्कर बाला, डॉ राजीव कुमार, अमिताभ सेनापति सहित नव पुनर्गठित जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारी गण एवं दर्जनों जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्तागण एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
वनवासी कल्याण केंद्र, जमशेदपुर महानगर समिति के पदाधिकारी :
मुख्य संरक्षक :- रमेश अग्रवाल
संरक्षक :- निरंजन गौतम, दीपेंद्र भट्ट।
अध्यक्ष :- राजेंद्र झुनझुनवाला ,
उपाध्यक्ष :- सुशील अग्रवाल ,
सचिव :- श्रीमान ललित सिंघानिया ,
सह-सचिव :- विनोद कुमार ,
सह-सचिव :- सुरा बिरुली ,
कोषाध्यक्ष :- संजीव बदान,
सदस्य:- रितेश शुक्ला, आनंद राव , दिलीप मुरारका , रामनाथ सिंह , डॉ. पूनम सहाय, श्रीमती विनीता शाह, श्रीमान सुधीर लाल महानगर के विभिन्न आयामों के प्रमुख—
शिक्षा प्रमुख :- नवनीत सिंह,चिकित्सा प्रमुख :- विकास सिंघानिया, सह-चिकित्सा प्रमुख :- अनिल पारीख, खेलकूद प्रमुख :-श्रीमान नरेश महतो , महिला प्रमुख:- श्रीमती प्रतिभा रानी मिश्रा, सह-महिला प्रमुख:- श्रीमती विजय लक्ष्मी, युवा कार्य प्रमुख :- सतनाम, सेवा पात्र प्रमुख :- श्रीमान सुशील पांडे ।
