बिहार-झारखंड एकता मंच की बिहार स्वाभिमान यात्रा 21 दिसंबर को

जमशेदपुर। बिहार-झारखंड एकता मंच की एक अहम बैठक रविवार को गोलमुरी स्थित भोजपुरी साहित्य भवन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि 21 दिसंबर को बिहार स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में सभा के बाद बारीडीह गोलचक्कर से एग्रिको सिग्नल तक निकाली जाएगी।

बैठक में सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि 15 नवंबर 2000, जिस दिन झारखंड राज्य का गठन हुआ था, उसी तारीख को स्थानीयता का आधार घोषित किया जाए। मंच के सदस्यों ने कहा कि झारखंड में रह रहे सभी समाज के लोगों को स्थानीयता का अधिकार मिलना चाहिए ताकि बाहरी और भीतरी के बीच जारी विवाद समाप्त हो सके और राज्य विकास के मार्ग पर एकजुट होकर आगे बढ़ सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 14 नवंबर को पंचकोशी महोत्सव के समापन अवसर पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन यात्रा के संरक्षक, मुख्य अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष और युवा अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी तथा यात्रा की तैयारियों की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

बैठक में सागर तिवारी, वरुण कुमार, डॉ. विजय शंकर, प्रदीप सिंह, हृतिक चौबे, डॉ. श्रवण कुमार, वेद प्रकाश, बीरबल, धर्मबीर, प्रदीप, अजय सिंह, अमित, विशाल, राकेश, रमेश्वर और दीपक तिवारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

बेघर व बेसहारा लोगों को समय पर पक्का मकान उपलब्ध कराएं बीडीओ

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि बेघर व बेसहारा लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इस योजना को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत