हजारीबाग में 1.5 करोड़ चोरी मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग। केरेडारी थाना पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस चोरीकांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर सोना-चांदी के गहने, मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन बरामद किया है।

एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केरेडारी थाना क्षेत्र के कोदवे के पास छापेमारी की और चोरीकांड के मुख्य अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों में रोहन कुमार, अंकित कुमार, सुमित गुप्ता, सन्नू कुमार और मुकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर राजेश सोनी और राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुलदीप सोनी के घर में घुसकर ताले तोड़कर लगभग 1.5 करोड़ मूल्य के सोने-चांदी के गहने चोरी किए थे। पुलिस ने इस मामले में एक मोटरसाइकिल (जेएच02एवी-6061), सात मोबाइल फोन, तथा 264.5 ग्राम सोना और 444 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में मुकेश कुमार (28), ग्राम कुठान, थाना केरेडारी, राहुल कुमार, ग्राम खटमाधव, बड़कागांव, रोहन कुमार, ग्राम जमालपुर, जिला मुंगेर (बिहार), अंकित कुमार, इमली कोठी, थाना बड़ा बाजार हजारीबाग, राजेश सोनी केरेडारी, सुमित गुप्ता बादम बड़कागांव, सन्नू कुमार खिरगांव हजारीबाग का रहने वाला है। इनके पास से पुलिस ने एक बाइक, सोना 264.5 ग्राम और चांदी 444 ग्राम और सात मोबाइल बरामद किया है। छापेमारी में एसडीपीओ (सदर) अमित आनंद के नेतृत्व में गठित टीम में बड़कागांव, केरेडारी, लोहसिंघना और एटीपीओ की संयुक्त पुलिस टीम शामिल थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल : पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ समझौता

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस के कामकाज को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से राज्य पुलिस ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के...

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत