झारखंड के घाटशिला उपचुनाव में कांग्रेस की शक्ति प्रदर्शन बैठक, गठबंधन प्रत्याशी की जीत को रणनीति तय

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बोले – कांग्रेस कार्यकर्ता सोने से भी कीमती, पार्टी का सम्मान सर्वोपरि


प्रदेश सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद का आह्वान – गठबंधन उम्मीदवार की जीत में हर कार्यकर्ता झोंक दे पूरा दम


जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी की एक उच्च स्तरीय बैठक सह सम्मेलन का आयोजन घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कांग्रेस कार्यकर्ता सोने से कीमती: केशव महतो कमलेश
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा किकांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता सोने से भी अधिक कीमती है।प्राण जाएं, पर पार्टी की मर्यादा धूमिल न हो — यही सच्ची सेवा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्वजों ने इस पार्टी को अपने खून और पसीने से सींचा है।
कमलेश ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी के निर्देशानुसार
गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (जेएमएम) को समर्थन देकर उनकी जीत सुनिश्चित करना हर कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

सिरिबेला प्रसाद का आह्वान: भाजपा के कुशासन के खिलाफ एकजुट हों कार्यकर्ता
मुख्य अतिथि प्रदेश सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के सभी विभाग —महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, ओबीसी, अल्पसंख्यक, आदिवासी कांग्रेस, अजा विभाग और सेवादल —
को पूरे मनोयोग से गठबंधन उम्मीदवार की जीत में जुट जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश की स्थिति चिंताजनक है।बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है, शिक्षा और चिकित्सा महंगी हो रही है।लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, सरकारी उपक्रम बेचे जा रहे हैं।”

सिरिबेला प्रसाद ने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को जनसंवाद और प्रचार अभियानों के माध्यम से उठाने की अपील की।

रणनीति: हर घर तक पहुँच, नुक्कड़ सभा और बूथ सशक्तिकरण पर जोर
बैठक में निर्णय लिया गया कि
कैंपेन कमिटी क्षेत्र में गठबंधन की नीतियों को मजबूती से रखेगी,
प्रखंड संचालन समितियां घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगी,
नुक्कड़ सभाएं आयोजित करेंगी और बूथ स्तर पर संगठन सशक्तिकरण को प्राथमिकता देंगी।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, पवन सिंह एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू
ने जेएमएम नेता के रूप में उपस्थित होकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से बढ़ा उत्साह
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, बंधु तिर्की, प्रदीप कुमार बलमुचू, मंजूर अंसारी, जलेश्वर महतो, विधायक अंबा प्रसाद, सोनाराम सिंकू, नमन विक्सल कोंगाड़ी, ज्योति सिंह मथारू, रविंद्र सिंह, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, रविंद्र झा, विजय खान, मोहम्मद भोलू, शमशेर खान, ब्रजेंद्र तिवारी, शेख फारुख, राजकिशोर यादव, एल.बी. सिंह, कमलेश पांडे, मनोज सिंह, अवधेश सिंह, नलिनी सिन्हा, विश्वजीत जेना, फिरोज खान, राकेश साहू, गुलाम सरबर, संजीव रंजन, गुलरेज अख्तर अंसारी सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।

स्थानीय नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी
बैठक में काल्टू चक्रवर्ती, तापस चटर्जी, सत्यजीत सीट (घाटशिला), सतदल गिरी (धालभूमगढ़), संजय साह (मुसाबनी), शिवनाथ मांडी (गुड़ाबांदा), बुढ़ान मुर्मू (कार्यकारी अध्यक्ष) ने क्षेत्रवार रणनीति पर विचार साझा किया और गठबंधन की जीत का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहम्मद भोलू, नरेश महाकुड, समीर मदीना, कन्हैयालाल शर्मा, तपन दत्त, शाहनवाज आलम, सुफी इरफान, गुरदीप सिंह, तनवीर अहमद, हरिराम टुडू सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आज़ाद ने किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

हजारीबाग में घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए कार्यपालक व सहायक अभियंता

पथ प्रमंडल बरही के कार्यपालक अभियंता राहुल कुमार मालतो व सहायक अभियंता चिरंजीवी दांगी के खिलाफ मिली थी शिकायत हजारीबाग : झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक...

डांगोवापोसी स्वास्थ्य केंद्र के पास देर रात पहुंचा विशाल हाथी, मची अफरा-तफरी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय हाथी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के पास...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत