आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़,10 श्रद्धालुओं की मौत और कई घायल

श्रीकाकुलम। श्रीकाकुलम जिले के काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शुक्रवार को भगदड़ मचने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हादसे के समय 25 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन पाने के लिए कतार में खड़े थे। जिला प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार आज एकादशी होने के कारण काशी बुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भीड़ के कारण मंदिर की रेलिंग टूट गई और श्रद्धालु नीचे गिर गए। बाद में भगदड़ मच गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय विधायक गौतु शीर्षा भी राहत कार्यों में जुटी है और जिले के बाहर से भी एंबुलेंस बुलाया गया है।

इस मंदिर का निर्माण हरि मुकुंद पांडा परिवार ने तिरुमला में दर्शन न कर पाने के कारण दस साल पहले 12 एकड़ जमीन लगभग 20 करोड़ की लागत से किया था। यह काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर उत्तर आंध्र के छोटा तिरुपति के रूप में प्रसिद्ध है। चिन्न तिरुपति के रूप में प्रसिद्ध होने के बाद से यहां बड़ी संख्या में भक्त उमड़ पड़े हैं। मंदिर प्रशासन पर आरोप है कि एकादशी के अवसर पर मंदिर प्रशासन और कर्मचारियों ने भक्तों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। न्यूनतम सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गईं। लापरवाही और मंदिर कर्मचारियों की उदासीनता ही इस दुर्घटना का मुख्य कारण है।

हालांकि, मंदिर के आसपास के क्षेत्र में फिलहाल भारी तनाव है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित कर रही है। जिला प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही थी। इस बीच राज्य मंत्री अनम राम नारायण रेड्डी ने इस भगदड़ की घटना के बारे में पूछताछ की।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने कहा कि श्रीकाकुलम जिÞले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। यह बेहद दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र उपचार प्रदान करने का आदेश दिया है। चंद्रबाबू ने कहा कि मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल पर जाकर राहत कार्यों की निगरानी करने को कहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डीजीएम लाइब्रेरी : एकमुश्त पंजीकरण शुल्क तय, सदस्य अब घर ले जा सकेंगे पुस्तकें

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल (DGM) लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी...

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत