झारखंड शराब घोटाला: आईएएस मनोज कुमार से एसीबी की लंबी पूछताछ, कल फिर बुलाया जाएगा

रांची। झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में एक और बड़ा कदम उठाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य के पूर्व उत्पाद सचिव आईएएस मनोज कुमार से बुधवार को लंबी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान एसीबी अधिकारियों ने मनोज कुमार से घोटाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे, जिनका उन्होंने जवाब तो दिया, लेकिन एजेंसी उनके जवाबों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुई।

एसीबी ने मनोज कुमार को एक बार फिर गुरुवार को दोबारा पूछताछ के लिए तलब किया है। बताया जा रहा है कि उन्हें कुछ और वित्तीय लेनदेन और फर्जी गारंटी से जुड़े दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

इससे पहले एसीबी ने इस मामले में पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया है कि मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज जैसी कंपनियों ने 2023 से फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर काम शुरू किया था, जिससे सरकार को लगभग 38 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ की दो कंपनियों — मेसर्स दीशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स ओम साईं विबरेजेज प्राइवेट लिमिटेड को बिना मंत्री की जानकारी के 11 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया, जबकि इन पर पहले से ही 450 करोड़ रुपये का बकाया था। ये भुगतान मनोज कुमार के उत्पाद सचिव रहते हुए किए गए थे।

एसीबी अब इन भुगतानों की वैधता और इनके पीछे की प्रक्रिया की गहराई से जांच कर रही है।


Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

पश्चिम बंगाल: पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की पुलिस ने नकली लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़ किया और इस मामले में दो लोगों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

वोटर लिस्ट से गलत तरीके से नाम न हटे, एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के समक्ष अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। मुंबई कांग्रेस...

हिमाचल: स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा, चौड़ा मैदान में अंबेडकर प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने शनिवार सुबह अपने शिमला दौरे के दौरान चौड़ा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत