बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अगल पार्टी बनाने वाले अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को सही ठहराया

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी ने दावा किया है कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि उनके बेटे तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर जीत जरूर हासिल करेंगे। राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी जो कहते हैं, वह पूरा करते हैं। उन्होंने आरजेडी से निष्कासित उनके बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को अलग पार्टी बनाने पर सही ठहराया है।

राबड़ी देवी ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। वे युवा और नए नेता हैं। तेजस्वी यादव जो कहते हैं, वह पूरा करते हैं।” जब उनसे उनके बड़े बेटे और आरजेडी से निष्कासित नेता तेज प्रताप यादव के अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) बनाने और उसी के बैनर तले चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “वे अपनी जगह ठीक हैं।”

भाजपा पर जमकर बरसीं राबड़ी देवी

रबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगा। अमित शाह के छठ का अपमान करने के आरोप पर राबड़ी देवी ने कहा कि, छठ का अपमान नहीं किया गया है। हमारा पूरा परिवार छठ करता है। रबड़ी देवी ने बीजेपी की ओर से उनके परिवार को निशाना बनाए जाने के सवाल पर कहा कि, बिहार में लालू परिवार ही है जिसे बीजेपी निशाना बनाती है, और कोई परिवार नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को बेच दिया है, गिरवी रख दिया है। कोई चिंता नहीं है। सारी सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर दिया। पैसा कहां गया, मोदी के घर गया। क्या यह घोटाला नहीं है। बिहार में नीतीश की सरकार में 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ, कोई चर्चा नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने कुछ नहीं किया है, सिर्फ आरोप लगा है। आरोप साबित नहीं हुआ है। हमें आरोप साबित हुए बिना सजा मिली है। हम लोग लड़ेंगे, बिहार की जनता हमारे साथ है।

तेजस्वी महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार

महागठबंधन ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को महागठबंधन ने पटना में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ नाम का अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें कई चुनावो को लेकर कई वादे किए गए हैं।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले एनडीए पर बिहार को वोट के लिए इस्तेमाल करने और गुजरात में उद्योग स्थापित करने का आरोप लगाया था। तेजस्वी यादव ने जोर देकर कहा कि 2025 का बिहार चुनाव राज्य की प्रगति के लिए एनडीए सरकार को सत्ता से बाहर करने का अवसर है।

तेजस्वी ने लगाया महिलाओं को रिश्वत देने का आरोप

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से कहा, “राजनीतिक दल वोट के लिए बिहार का इस्तेमाल करते हैं और गुजरात में उद्योग स्थापित करते हैं, बिहार को बंधक बनाकर रखते हैं। इस चुनाव में लोगों के पास उन्हें बाहर निकालने का मौका है, राज्य की प्रगति के लिए। मैं बिहार के नागरिकों से एकजुट होने और इन पार्टियों को सत्ता में लौटने से रोकने की अपील करता हूं।”

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के बैंक खातों में पैसे डाल रही है। उन्होंने इस पर दस लाख महिलाओं को रिश्वत देने का आरोप लगाया। वे मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना का जिक्र कर रहे थे, जिसमें बिहार सरकार महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की शुरुआती राशि दे रही है। उन्होंने सवाल उठाया, “सरकार महिलाओं के खातों में पैसे बांट रही है, यह चुनाव से पहले रिश्वत है, लेकिन चुनाव आयोग इसकी अनुमति कैसे दे सकता है?”

इससे पहले तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने ऐसा गृह मंत्री कभी नहीं देखा जो बिहार में उद्योग स्थापित न करने का कारण जमीन की कमी बताए। बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

हनुमान जयंती पर जमशेदपुर में भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

जमशेदपुर : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जलाराम भवन से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत