जमशेदपुर : कुड़मी महतो समाज ने अपने लंबित मांगों को लेकर इस बार घाटशिला उप चुनाव में वोट बहिस्कार का एलान किया हैँ। समाज के नेता अमित महतो ने कहा की विगत 75 वर्षो से कुड़मी महतो समाज अपने अधिकार को लेकर आंदोलन कर रहा हैँ लेकिन न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार ने इनकी मांगों पर गौर कर रही है।
उन्होंने कहा की कुड़मी समाज को किसी कारण वस वर्ष 1950 मे पिछडी जनजाति से बाहर कर दिया और तब से लेकर अब तक 75 वर्ष हो गये लेकिन अब तक कुड़मी समाज को वापस पिछडी जनजाति मे शामिल नहीं किया गया। इसके खिलाफ लगातार कुड़मी समाज रेल रोको आंदोलन कर रहा हैँद्ध उन्होने कहा की इस बार घाटशिला उप चुनाव से पूर्व अगर राज्य सरकार और केंद्र सरकार समाज के लोगों के साथ सकारात्मक वार्ता एवं लिखित आश्वाशन नहीं देती हैँ तो मजबूरन कुड़मी महतो समाज को घाटशिला उप चुनाव में वोट का बहिष्कार करना पड़ेगा। यदि सरकार सकारात्मक वार्ता करेगी तब वोट किया जाएगा, उन्होंने कहा सरकार उनकी एक भी मांग पर लिखित आश्वासन देगी तब उप चुनाव मे समाज वोट करेगा।
