पटमदा में बाइक बेकाबू होने पर पुरुलिया का युवक घायल, एमजीएम रेफर
पटमदा : कमलपुर थाना क्षेत्र के जामबनी में सोमवार दोपहर 2 बजे बाइक अनियंत्रित होने पर पुरुलिया का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को माचा सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के चेलियामा निवासी खितिश माझी के रूप में की गई है। उसके सिर एवं अन्य जगहों पर गंभीर चोट है। कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
