छठ महापर्व : भालूबासा में श्री श्री दुर्गा पूजा काली पूजा समिति ने किया लौकी का वितरण

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भालूबासा स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा, काली पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को भालूबासा गोलचक्कर पर श्रद्धालुओं के बीच लौकी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्रतधारी महिलाएँ उपस्थित थीं।

समिति के संरक्षक मूलचंद साहू ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से समिति लगातार छठ व्रतियों के बीच लौकी और पूजन सामग्री का वितरण करती आ रही है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का ऐसा पर्व है जो सूर्य देव और छठी मइया की उपासना के साथ ही सामाजिक एकता और स्वच्छता का संदेश देता है। इसीलिए हर वर्ष समिति इस पुनीत अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करने का संकल्प लेती है।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने समिति के इस सामाजिक कार्य की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग और धार्मिक एकता की मिसाल पेश करते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

झारखंड: रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

रामगढ़ (झारखंड), 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खनन के दौरान जहरीली गैस सूंघने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत