छठ महापर्व : सरायकेला डीसी व एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

सरायकेला : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के आदित्यपुर एवं आरआईटी स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त व एसपी ने घाटों की साफ-सफाई, नालों की सफाई, आवागमन मार्ग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, बैरिकेडिंग, पेयजल की व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की तैनाती की स्थिति का जायजा लिया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि घाटों की समतलीकरण, जलस्रोतों की शुद्धिकरण, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा दल की तैनाती, नियंत्रण कक्ष (Control Room) और आपातकालीन सहायता दल (Emergency Response Team) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत व बैरिकेडिंग उचित ढंग से की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नगर निकाय एवं पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है ताकि सभी घाटों की साफ-सफाई पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कहा कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस बलों की तैनाती, गश्ती दलों की व्यवस्था एवं ड्रोन से निगरानी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे छठ पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असावधानी या अव्यवस्था न होने दें।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर श्री रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह, एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी

चतरा में आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मिलने पर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया।

जमशेदपुर में दो सड़क हादसे, एक की मौत

जमशेदपुर में देर रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए, अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

बेतिया में भीषण आग से 50 घर राख

बेतिया के बैरिया प्रखंड में भीषण आग से 50 से अधिक घर जल गए, कई परिवार बेघर हुए और मवेशियों की मौत से इलाके में संकट गहरा गया है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत