जमशेदपुर के मानगो बैकुंठ नगर वास्तु विहार मे काली पूजा महोत्सव का हो रहा भव्य आयोजन

==20 से 23 अक्टूबर तक विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

==अश्विनी झा की अगुवाई में तैयारियां पूर्ण, सबका मिल रहा साथ

जमशेदपुर। झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर के मानगो वैकुंठ नगर वास्तु विहार में श्री श्री वास्तु विहार काली पूजा समिति द्वारा इस वर्ष भी काली पूजा महोत्सव का आयोजन पूरी श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ किया जा रहा है।

समिति के संयोजक अश्विनी झा के नेतृत्व में आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह भक्ति पर्व 20 से 23 अक्टूबर तक विविध धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा।

वर्ष 2007 से चल रही है परंपरा
स्थानीय लोगों के सहयोग और उत्साह से वर्ष 2007 में शुरू हुई इस पूजा की परंपरा आज भी उसी उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है।

श्री श्री वास्तु विहार काली पूजा समिति ने इस बार के आयोजन को और भी भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारी की है।

पूरे पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं रात्रिकालीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए भी विशेष मंच तैयार किया जा रहा है।

समिति का आमंत्रण
आयोजन समिति के अश्विनी झा ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं और परिवारों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।

पूजा के सफल संचालन के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, जो व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाल रही हैं।

वास्तव में यह काली पूजा महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामुदायिक समरसता और संस्कृति के उत्सव के रूप में भी यादगार रहेगा।

आयोजकों की मानें तो हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

युवाओं की अहम भूमिका

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जहां वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिल रहा है, वहीं स्थानीय युवाओं की भूमिका भी सराहनीय रही है। ये युवा दिन-रात मेहनत कर आयोजन स्थल की सजावट, व्यवस्थाएं और श्रद्धालुओं की सुविधा का जिम्मा उठा रहे हैं।

पूजा समिति के संयोजक अश्विनी झा के नेतृत्व में काम कर रही टीम में कई युवा सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण से जुटे हुए हैं। इनमें ऋषु सिंह, गोलू सिंह, करन, टुन्ना, प्रकाश, रोहित, संदीप श्रीवास्तव, प्रियांशु और आनंद का नाम प्रमुख है।

इन युवाओं ने पंडाल निर्माण, लाइटिंग, ध्वनि व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, भंडारे की योजना और मेहमानों के स्वागत जैसे कई कार्यों को बखूबी संभाला है।

सेवा में ही भक्ति का भाव
पूजा में सक्रिय इन युवाओं का कहना है कि वे यह कार्य सेवा भावना से कर रहे हैं। मां काली की पूजा उनके लिए केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्सव है जिसमें पूरे मोहल्ले की एकता और सहयोग झलकता है।

स्थानीय निवासियों ने भी इन युवाओं की मेहनत की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि यह आयोजन पहले से भी अधिक भव्य और सफल होगा।

भक्तों के लिए सुविधा के व्यापक प्रबंध
पूजा स्थल पर साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक मंच और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित आयोजन में भाग लें और मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इस आयोजन के माध्यम से वैकुंठ नगर वास्तु विहार की सामाजिक एकता, युवा शक्ति और सांस्कृतिक चेतना की अद्भुत झलक देखने को मिल रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरयू राय ने कहा-यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

21 सदस्यीय समिति बनेगी, रेल मंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा प्रतिनिधिमंडल, राजनीतिक दलों को भी इसमें शामिल होने का दिया गया आमंत्रण आधा दर्जन...

डीजीएम लाइब्रेरी : एकमुश्त पंजीकरण शुल्क तय, सदस्य अब घर ले जा सकेंगे पुस्तकें

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए दिशोम गुरु मेमोरियल (DGM) लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत