घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन सरकारी व निजी क्षेत्र में कार्यरत मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन सरकारी व निजी क्षेत्र में कार्यरत सभी मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने इस आशय का आदेश जारी किया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के आलोक में निदेशित किया गया है कि-

1. किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोकसभा या किसी राज्य की विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने के हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जाएगा।

2. उपधारा (1) के अनुसार अवकाश मंजूर किये जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जायेगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यतया किसी ऐसे दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नहीं होगी तो इस बात के होते हुए भी, उसे ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी संदत्त की जायेगी, जो उस दिन उसे अवकाश मंजूर न किये जाने की दशा में दी गयी होती।

3. यदि कोई नियोजक उपधारा (1) और उपधारा (2) के उपबंधों का उल्लंघन करेगा, तो ऐसा नियोजक जुर्माने से, जो पाँच सौ रुपये तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा।

4. यह धारा किसी ऐसे निर्वाचक पर लागू नहीं होगी, जिसकी अनुपस्थिति से उस नियोजन के सम्बन्ध में जिसमें वह लगा हुआ है, कोई खतरा या हानि हो सकती है।

5. उपरोक्त के आलोक में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव, 2025 के मतदान के अवसर पर उक्त विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित मतदान तिथि 11 नवंबर को निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा -25 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। घाटशिला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अवस्थित सभी सरकारी कार्यालय / सार्वजनिक प्रतिष्ठान दिनांक- 11.11.2025 को (मतदान तिथि को) बन्द रहेंगे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

गम्हरिया में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, बीटी दास और ममता बेज ने समर्थकों संग की घर वापसी

=जोबा माझी की मौजूदगी में कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन=केपी सोरेन के आवास पर कार्यकर्ता मिलन समारोह, झामुमो में शामिल हुए दर्जनों...

स्वर्णकार समाज ने जारी किया 17 सूत्रीय संकल्प पत्र

रांची में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने 17 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया। इसमें व्यापारिक सुरक्षा, शिक्षा, प्रशिक्षण और सामाजिक कल्याण पर जोर दिया गया है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत