लोयोला स्कूल, टेल्को को मिली स्थायी संबद्धता व अल्पसंख्यक दर्जे की मान्यता

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, टेल्को ने दो उपलब्धियाँ हासिल की। पहला स्थायी संबद्धता और दूसरी अल्पसंख्यक दर्जे की मान्यता। दोनों उपलब्धियां स्कूल के निरंतर विकास, उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की निरंतर खोज का प्रमाण हैं। वर्ष 2015 में स्थापित लोयोला स्कूल टेल्को शैक्षणिक तथा भौतिक दोनों ही क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर चुकी है और यह टेल्को और जमशेदपुर शहर के सर्वाधिक गतिशील और संभावनाओं से भरे शैक्षणिक संस्थानों में से एक के रूप में उभर कर सामने आई है।

पिछले शैक्षणिक वर्ष में विद्यालय को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (CISCE), नई दिल्ली से अस्थायी संबद्धता (Provisional Affiliation) प्राप्त हुई थी, जिससे स्कूल के शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव स्थापित किया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए, लोयोला स्कूल, टेल्को को 1 सितम्बर, 2025 को परिषद से स्थायी संबद्धता प्राप्त हुई — जो शिक्षण, प्रशासन और शिक्षक–छात्र विकास के क्षेत्र में इसके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की औपचारिक मान्यता है।

अपनी उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए, परिषद ने लोयोला स्कूल के प्लस टू (ISC) स्तर तक संबद्धता विस्तार के प्रारंभिक अनुरोध को स्वीकृति प्रदान की है, जो सत्र 2026–2027 से प्रभावी होगा। इस निर्णय के साथ, विद्यालय आगामी सत्र से प्लस टू पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ करेगा, जिससे विद्यार्थियों को उसी विश्वसनीय शैक्षणिक वातावरण में अपनी उच्चतर शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलेगा।

इसी बीच लोयोला स्कूल, टेल्को को 8 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान आयोग (NCMEI) द्वारा अल्पसंख्यक दर्जा प्रदान किया गया है। यह मान्यता विद्यालय की उस मूल भावना को सुदृढ़ करती है, जो आस्था, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती चरणजीत ओहसन और प्रशासक फादर जेरी डिसूजा ने ईश्वर के निरंतर आशीर्वाद और मार्गदर्शन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने सरकारी विभागों, CISCE संबद्धता प्रकोष्ठ तथा उन सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद किया जिन्होंने विद्यालय की प्रगति यात्रा में सहयोग और विश्वास बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि “ये उपलब्धियाँ केवल संस्थागत मान्यताएँ नहीं हैं,” “बल्कि हमारे शिक्षकों, विद्यार्थियों,अभिभावकों और शुभचिंतकों की आस्था, समर्पण और परिश्रम की पुष्टि हैं। लोयोला स्कूल, टेल्को सदैव ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है जो न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम हों, बल्कि नैतिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिक बनकर एक बेहतर भारत के निर्माण में योगदान दें।”

आधुनिक संसाधनों, समर्पित शिक्षकों और अनुशासन एवं करुणा के समन्वित वातावरण के साथ, लोयोला स्कूल, टेल्को अपनी उस मूल भावना को आगे बढ़ा रहा है जो शिक्षा के माध्यम से मस्तिष्क को प्रबुद्ध, चरित्र को सुदृढ़ और आत्मा को ऊर्ध्वगामी बनाती है। हाल की ये उपलब्धियाँ केवल उत्सव का अवसर नहीं हैं, बल्कि यह प्रेरणा भी हैं — विश्वास में, उत्कृष्टता में, और समाज सेवा में निरंतर आगे बढ़ने की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू

कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित...

उड़िया महोत्सव में दिखी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक

जमशेदपुर: उत्कल एसोसिएशन के तत्वावधान में उड़िया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और कला की झलक देखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत