डीसी डीसी लाउंज में तोड़फोड़ मामले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जमशेदपुर : शहर में 13 अक्टूबर की शाम बिष्टुपुर के डीसी लाउंज में हुई तोड़फोड़ मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी के आधार पर डीसी लाउंज में लोहे का रॉड लेकर घुसा व्यक्ति को मो मुस्ताक गद्दी (37) को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा गया। उसके पास से लोहे का रॉड भी जब्त किया गया।

इस मामले में शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाषीश ने खुलासा करते हुए बताया कि 13 अक्टूबर की शाम बिष्टुपुर डीसी लाउंज में तोड़तोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में एसआईटी टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर रह रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मो मुस्ताक गद्दी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मो मुस्ताक के भतीजे के साथ कुछ लोगों ने साकची में मारपीट की थी। इस मारपीट में एक युवक डीसी लाउंज के संचालक का रिश्तेदार था। इसी आक्रोश में आकर उसने बिष्टुपुर के डीसी लाउंज को टारगेट करते हुए तोड़फोड़ की। इस मामले में दो अन्य एफआईआर भी है, जो बिष्टुपुर और साकची थाने में दर्ज है। दोनों मामलों का अनुसंधान किया जा रहा है। फिलहाल मो मुस्ताक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रोहिताश्य राय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा मंजूर

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। इसकी अधिसूचना रविवार देर शाम...

बिहार में पुलिस पर फायरिंग करने वाला युवक मुठभेड़ में मारा गया, हथियार बरामद

आरा, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हवाई फायरिंग और पुलिस पर हथियार तानने वाला युवक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत