तेज प्रताप की चचेरी साली करिश्मा राय परसा से लड़ेंगी चुनाव, तेजस्वी ने दिया राजद का टिकट
छपरा : तेज प्रताप यादव की चचेरी साली करिश्मा राय इस बार परसा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। करिश्मा राय राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रिका रायrastrtriy की भतीजी हैं। चंद्रिका राय तेज प्रताप यादव के ससुर हैं।
2020 में लालू ने करिश्मा को नहीं दिया था टिकट
करिश्मा राय 2020 में भी चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन तेज प्रताप और करिश्मा के बीच चल रहे मुकदमा के कारण लालू ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। उस दौरान लालू परिवार तेज प्रताप के साथ था। यही कारण था कि उस समय करिश्मा को राजद से टिकट नहीं मिल पाया था।
