जुगसलाई फायरिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल बरामद
वर्चस्व की लड़ाई में चली थी गोली, 12 अक्टूबर को हुई मारपीट और फायरिंग की घटना
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर में 12 अक्टूबर को हुई मारपीट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. अरमान उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
12 अक्टूबर की रात जुगसलाई थाना अंतर्गत मिलतनगर इलाके में दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल जुगसलाई पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो घटनास्थल से 4 खोखा (कारतूस के खाली खोल) बरामद हुए। इससे साफ हुआ कि घटना में हथियारों का इस्तेमाल हुआ था।
घटना के बाद जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें तकनीकी सेल और खुफिया विभाग को भी शामिल किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी मो. अरमान उर्फ राज खड़काई ब्रिज के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 12 अक्टूबर की फायरिंग की घटना में वही मास्टरमाइंड था। उसने बताया कि यह फायरिंग इलाके में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए की गई थी।घटना के बाद लगातार जांच जारी थी। हमें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी खड़काई ब्रिज के आसपास छिपा हुआ है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उ आरोपी से पूछताछ जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
