जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत पंजाबी लाइन में रहने वाले 41 वर्षीय अमृत पाल सिंह ने गुरुवार को तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि अमृत पाल सिंह ने दो- दो शादियां की थी मगर दोनों ही पत्नियों ने उनका साथ छोड़ दिया। बेटी भी अपनी बुआ के साथ रहती है। फिलहाल वह अपनी मां के साथ रह रहे थे। इसी साल 12 फरवरी को उनकी मां का भी देहांत हो गया था। तब से वह डिप्रेशन में थे और नशे की लत लग गई थी। गुरुवार सुबह 10:00 बजे के आसपास घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम को ही उनका दाह संस्कार कर दिया जाएगा।
दूसरी ओर परसुडीह में फांसी लगाकर एक मजूदर ने जान दे दी।

