टाटा स्टील में कम होंगे 2000 कर्मचारी, इएसएस 15 अक्टूबर के बाद से
नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ योजना आएगी
जमशेदपुर : टाटा स्टील में लगभग 2000 कर्मचारी कम होंगे। कर्मचारियों के लिए इएसएस ( EARLY SEPARATION SCHEME )लांच होने वाली है। इएसएस के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों का चयन प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र में होगा। कंपनी के एचआरएम विभाग की ओर से प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मामले की जानकारी यूनियन को भी दे दी गई है। वैसे टाटा वर्कर्स यूनियन की इसमें कोई भूमिका नहीं है।
इधर कंपनी के स्थाई कर्मचारियों के लिए नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ योजना भी आने वाली है। इसका लाभ वैसे कर्मचारी उठा सकेंगे, जिनकी कंपनी में 5 से छह वर्ष तक नौकरी बची है वे आवेदन कर सकेंगे और नौकरी छोड़ अपने योग्य बच्चों कौ नौकरी दे सकते हैं। इसके लिए कर्मचारियों को एनसीवीटी की परीक्षा पास करनी होगी। पीक्षा के लिए उन्हें तीन बार मौका मिलेगा और पास होने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इएसएस में क्या क्या मिलेगा लाभ
टाटा स्टील में 10 वर्ष काम कर चुके 40 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारी इएसएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत नौकरी छोड़ने पर कर्मचारियों को बेसिक और डीए की राशि 60 वर्ष की उम्र तक मिलेगी अौर प्रत्येक वर्ष एक हजार रुपये बढ़ेंगे।
