बिहार में राजग फिर सरकार बनाएगा, प्रचंड बहुमत मिलेगा : अन्नपूर्णा
जामताड़ा : महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लालू यादव परिवार पर आईआरसीटीसी घोटाला मामले में कानून अपना काम कर रहा है, सरकार अपना काम करेगी।
दरअसल केंद्रीय मंत्री का जामताड़ा दौरा सोमवार को हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा जिले के पिसोई नेशनल हाईवे पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया। जहां बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे। बाद में वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नीतीश कुमार काम कर रहे हैं। बिहार में सबका साथ सबका विकास पर काम हो रहा है और बिहार की जनता पुनः भाजपा की सरकार स्थापित करेगी। बिहार में राजग फिर सरकार बनाएगा, प्रचंड बहुमत मिलेगा
