सूचनाधिकार : एक साधारण व्यक्ति भी सरकार से पूछ सकता है सवाल : प्रोफेसर डॉ. पीके पाणि

आरटीआई कार्यकर्ता संघ ने आरटीआई दिवस पर आयोजित किया राष्ट्रीय सेमिनार

एमएनपीएस सभागार में देश भर से पहुंचे सूचनाधिकार विशेषज्ञों ने साझा किये विचार

जमशेदपुर : सूचनाधिकार वह शक्ति है, जिसकी बदौलत एक साधारण व्यक्ति भी सरकार से सवाल पूछ सकता है। यह नागरिक को सशक्त जबकि सरकार एवं प्रशासन को जवाबदेह बनाता है। यह बातें आरटीआई दिवस के अवसर पर एमएनपीएस सभागार में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पीके पाणि ने कहीं। इसका आयोजन आरटीआई कार्यकर्ता संघ और झारखंड ह्यूमन राइट एसोसिएशन की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था।

नागरिकों को सशक्त बनाना, जवाबदेही को बढ़ावा देना, पारदर्शिता लाना एवं सूचना का अधिकार और पारदर्शिता लोकतंत्र की नींव है, विषय पर आयोजित इस सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. पाणि ने कहा, सूचनाधिकार कानून की नींव 1976 में इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर राजनारायण बनाम सरकार मुकदमा में ही पड़ गई थी। अगर समय सीमा में जवाब नहीं दिया जाए, तो संबंधित अधिकारी को जुर्माना भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि जो सूचना संसद में दी जा सकती है, वह सूचनाधिकार के दायरे में आती है।

स्वीडन ने 1766 में बनाया था सूचनाधिकार कानून

विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता दिल्ली से पहुंचे अधिवक्ता हवा सिंह तंवर ने बताया कि स्वीडन पहला देश है, जिसने 1766 में सूचनाधिकार कानून बनाया। उन्होंने कहा कि सूचनाधिकार को कभी व्यक्तिगत नहीं बनाना चाहिए। यह गलत कार्य के खिलाफ प्रशासन पर दबाव बनाने का हथियार है, न कि सरकार पर। सरकारें आती-जाती रहतीं हैं, प्रशासन स्थायी होता है। साथ ही उन्होंने सूचनाधिकार का राजनीतिक लाभ नहीं लेने की भी सलाह दी। उन्होंने बताया कि अधिकारों की पहली लड़ाई महाभारत के रूप में प्रसिद्ध है।

शिक्षक भी कक्षा में देर से पहुंचे तो भ्रष्टाचार : डॉ. दत्ता

विशिष्ट अतिथि और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि डॉ. चंद्रशेखर दत्ता ने कहा कि अगर शिक्षक भी कक्षा में देर से पहुंचे और पहले निकल जाए तो यह बच्चों के साथ भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को आरटीआई का उपयोग करना चाहिए क्योंकि यह भ्रष्टाचार को रोकने का एक सशक्त हथियार है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में सरकारें इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। बहुत सारे राज्यों में सूचना आयोग को शिथिल किया जा रहा है।

सेमिनार को एमबीएम कालेज के प्राचार्य डॉ. बिजय कुमार पीयूष, मनोज सिंह, धनंजय शुक्ला, डीपी शुक्ला, सुश्री आरके शर्मा और छेदी कुमार ने संबोधित किया। सम्मानित अतिथि के रूप में जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह और एलबीएसएम कालेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा, सिंहभूम कालेज चांडिल के प्राचार्य डॉ. सरोज कैवर्त उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर ने की जबकि स्वागत उपाध्यक्ष पूर्वी घोष के किया। इससे पूर्व संघ का वार्षिक प्रतिवेदन केन्द्रीय महासचिव कृतिवास मंडल जबकि एसोसिएशन का प्रतिवेतन अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू ने प्रस्तुत किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण परियोजना को बड़ी सफलता, तीन नए चूजों के जन्म से संख्या बढ़कर 94 हुई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके भारत के दुर्लभ पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के संरक्षण अभियान को एक...

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत