सरायकेला खरसावां के अमलगम स्टील कांड्रा में नियोजन को लेकर आंदोलन; सुरक्षा अधिकारी पर जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप

जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड के गेट पर नियोजन की मांग को लेकर कालिंदी परिवार के विस्थापितों द्वारा किया गया शांतिपूर्ण आंदोलन अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है।

आंदोलन के दौरान कंपनी के सुरक्षा अधिकारी तारकनाथ पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है।

गोविंद कालिंदी ने दर्ज कराई शिकायत

कांड्रा निवासी गोविंद कालिंदी ने थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए सुरक्षा अधिकारी तारकनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि 6 अक्टूबर को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चल रहा था, लेकिन कंपनी कर्मी तारकनाथ ने न केवल आंदोलन में बाधा डाली, बल्कि जातिसूचक अपशब्द कहकर अपमानित किया।

यह घटना अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

पूर्व की धमकी का भी किया गया उल्लेख

शिकायत में गोविंद कालिंदी ने यह भी कहा है कि इससे पहले 9 सितंबर 2025 को भी कंपनी के ही एक अन्य कर्मचारी आरएन. प्रसाद ने उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।

इन दोनों घटनाओं को लेकर आवेदनकर्ता ने CCTV फुटेज को सुरक्षित रखने और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दीघा जगन्नाथ मंदिर को मिला नया साइनबोर्ड, नाम परिवर्तन के बाद लगाया गया नया बोर्ड

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को नया साइनबोर्ड लगाया गया। यह कदम राज्य सरकार...

गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

गिरिडीह के तुरुकडीहा गांव में तीन मासूम बेटियों की हत्या के मामले में पिता को हिरासत में लिया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत