सरायकेला पहुंची झारखंड विधानसभा की समिति , 7 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता की जांच के दिए निर्देश

खरसावां आमदा खादी पार्क स्थल के निर्माण में गड़बड़ी मिली तो दोषी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

कई विभागों के अधिकारियों को लगाई फटकार, स्थानीय प्रशासन को भी दिए सुझाव

सरायकेला : झारखंड विधानसभा की सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को सरायकेला दौरे पर पहुंची। इस दौरान समिति ने जिले में संचालित सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

बैठक में समिति ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कुछ विभागों की स्थिति चिंताजनक पाई गई। इसको लेकर पदाधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।

समिति के सभापति निरल पूर्ति ने बताया कि खरसावां आमदा खादी पार्क स्थल के निरीक्षण में करीब 7 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सदस्य जगत माझी और संजीव सरदार ने बताया कि सभी विभागों की रिपोर्टों का विश्लेषण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समिति का मुख्य उद्देश्य सरकारी उपक्रमों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस दौरान स्थानीय प्रशासन को भी कई सुधार के लिए सुझाव दिए गए। वही आदित्यपुर नगर निगम में योजनाओं की धीमी गति पर भी समिति ने नाराजगी जताई। साथ ही इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

आंध्र प्रदेश : विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) यानी विजाग स्टील प्लांट में हाल ही में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत