झारखंड के गिरिडीह में मवेशी चोरी करते दो युवक रंगे हाथ पकड़े गए, ग्रामीणों ने की जमकर धुनाई, चार पहिया वाहन भी जब्त


गिरिडीह : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरलाडीह गांव में शुक्रवार की देर रात मवेशी चोरी करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

चोरी की नीयत से आए इन युवकों की ग्रामीणों ने न केवल रस्सी से हाथ बांधकर जमकर धुनाई की, बल्कि मौके से एक चार पहिया वाहन भी जब्त कर लिया, जिससे मवेशी ढोए जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त वाहन से गांव के एक मवेशी को चुपचाप उठा लिया गया था, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से दोनों युवक पकड़ लिए गए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लेते हुए थाने ले आई। वहीं, चोरी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद पूरे गिरोह का भंडाफोड़ होने की संभावना है। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि यह कोई संगठित मवेशी चोरी गिरोह हो सकता है, जो क्षेत्र में सक्रिय है।

ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश
हरलाडीह सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ समय से मवेशियों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश था। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी पर सख्ती से रोक लगाने और गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है, और वाहन के कागजात भी खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्य के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात से युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

जमशेदपुर : डिमना लेक रेडियल गेट के पास वज्रपात की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों...

ईरान सीजफायर से बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और ईरान में सीजफायर की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत