अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज तीन अक्टूबर को जमशेदपुर आएंगे, सिख संगत में उत्साह

  • सीजीपीसी ने की स्वागत की व्यापक तैयारी, चार को रामगढ़िया सभा में होगी पंथक गोष्ठी

जमशेदपुर: सिख समुदाय की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज का बहुप्रतीक्षित दौरा शुक्रवार तीन अक्टूबर को जमशेदपुर में होने जा रहा है।

उनके स्वागत के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। जत्थेदार साहिब के आगमन को लेकर शहर की सिख संगत में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने शहर के समस्त सिख श्रद्धालुओं एवं युवाओं से अपील की है कि वे शुक्रवार प्रातः 8 बजे सीजीपीसी कार्यालय में एकत्र होकर जत्थेदार साहिब के स्वागत में सहभागी बनें।

इस अवसर पर सीजीपीसी का एक प्रतिनिधिमंडल बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुँचकर जत्थेदार साहिब का औपचारिक स्वागत करेगा और उन्हें विशेष सम्मान के साथ जमशेदपुर लाया जाएगा।

उन लोगों के लिए जो रांची नहीं पहुँच सकते, सीजीपीसी ने दोपहर 2:00 बजे डोबो स्थित मनजीत होटल के पास जत्थेदार साहिब के स्वागत के लिए उपस्थित की अपील की है।

ज्ञात हो कि जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज का यह दौरा गुरुद्वारा साहिब मानगो में आयोजित गुरमत सिखया कैंप के समापन समारोह के अवसर पर हो रहा है।

इस कार्यक्रम में वह कैंप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करेंगे।

कैंप के माध्यम से बच्चों में धार्मिक और नैतिक मूल्यों का संचार किया गया।

इस अवसर पर सिख संगत के बीच विशेष उत्सव का वातावरण है। शहर की विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा स्वागत समारोहों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 4 अक्तूबर को रामगढ़िया सभा में एक पंथक गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें कोल्हान क्षेत्र की सभी गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधि, सेवादार एवं समाज के प्रबुद्धजन भाग लेंगे। इस गोष्ठी में पंथ से जुड़े समसामयिक विषयों पर मंथन किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

हजारीबाग । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत कुसुंभा गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या की...

स्वर्णरेखा में जहरीला प्रदूषण: लाखों मछलियों की मौत, सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल

🔸बाबूडीह और लालभट्ठा स्वर्णरेखा नदी घाट का किया भ्रमण 🔸उच्चस्तरीय जांच की मांग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर लापरवाही का आरोप 🔸रिहायशी क्षेत्रों और टाटा स्टील से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत