जमशेदपुर में दिखी मानवता की मिसाल, बर्मामाइंस थाना प्रभारी ने लौटाए 15 लाख के गहने और हीरे


== गिरे हुए बैग में मिले थे कीमती जेवर व इलेक्ट्रॉनिक सामान, ईमानदारी की हो रही सराहना

जमशेदपुर | बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप यादव ने एक बार फिर पुलिस की छवि को नई ऊंचाई दी है। उन्होंने

ईमानदारी और मानवता का परिचय देते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गुम हुए हीरे और सोने के जेवरात, कैमरा और लैपटॉप को उसके असली मालिक को लौटा दिया। उनकी इस पहल की हर ओर भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है।

दरअसल, बिरसानगर के रहने वाले गुरुचरण गोराई 26 सितंबर को टेंपो से घर लौट रहे थे।

रास्ते में उनका एक महत्वपूर्ण बैग ट्यूब कंपनी गेट के पास गिर गया। जब उन्हें बैग गिरने की जानकारी हुई, तो उन्होंने तत्काल बर्मामाइंस थाना में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी दिलीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही समय में बैग को खोज निकाला।

बैग में मौजूद थे ये कीमती सामान:
एचपी कंपनी का लैपटॉप – 01
निकोन कंपनी का कैमरा – 01
सोने का हार – 01
हीरे की अंगूठी – 02
सोने की अंगूठी – 05
सोने के झुमके – 4 पीस
सोने का कान का बटन – 1 पीस
हीरे के कान के रिंग – 2
सोने का लॉकेट – 1
सभी सामान सुरक्षित अवस्था में मिलने के बाद थाना प्रभारी ने गुरुचरण गोराई को बुलाकर औपचारिक रूप से बैग और उसमें रखे सभी वस्तुएं सुपुर्द कर दीं।

इस मौके पर थाना प्रभारी दिलीप यादव ने कहा कि पुलिस सिर्फ अपराध रोकने का नहीं, बल्कि समाज में भरोसा जगाने का भी काम करती है। ईमानदारी हमारी सबसे बड़ी ड्यूटी है।

इस घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बर्मामाइंस पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की सराहना की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

जमशेदपुर में लायंस का 60वां कॉन्फ्रेंस 3–4 अ प्रैल

जमशेदपुर में 3–4 अप्रैल को लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A का 60वां कॉन्फ्रेंस समागम 2026 आयोजित होगा, जिसमें देशभर से सदस्य और अतिथि शामिल होंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत