राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता : वालीबॉल के अंडर-17 आयु वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की बेटियों ने लहराया परचम

लातेहार को 2-0 से हराकर स्टेट चैंपियन का जीता खिताब

अंडर-19 में ब्वॉयज टीम को तीसरा स्थान मिला, कोडरमा को 2-0 से हराया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की बेटियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में शानदार जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

एकतरफा मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर यह गौरव हासिल किया। विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया।

वहीं अंडर-19 वर्ग में जिले के ब्वॉयज टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस वर्ग में टीम का नेतृत्व सत्यम बाग ने किया। टीम को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया ।

जिले के खिलाड़ियों की इस सफलता पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोनों टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिले के बच्चे खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायें, पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है । उपायुक्त ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग करता रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 21 जून को खासमहल में होगा जिला स्तरीय आयोजन

Jamshedpur news : पूर्वी सिंहभूम जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस...

सरयू राय ने सोशल मीडिया आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सबूत दें या कानूनी कार्रवाई झेलें

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों का फेसबुक लाइव में जवाब देते हुए सबूत मांगे और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत