पटमदा के धूसरा गांव में पहुंची मेडिकल टीम, कैम्प लगाकर किया डायरिया पीड़ितों का इलाज

3 गंभीर मरीजों का एमजीएम में चल रहा इलाज, चापाकल खराब होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

पटमदा : पटमदा सीएचसी की मेडिकल टीम ने मंगलवार को पटमदा प्रखंड अंतर्गत धूसरा गांव के ढोलकोचा सबर टोला पहुंचकर डायरिया से पीड़ित मरीजों का हाल जाना और गांव में ही कैंप लगाकर कर इलाज किया।

टोला के सोनू सबर (70 ), चमचमी सबर (14), मार्शल सबर (10), हर्ष चंद्र सबर (44), रानी सबर (11), सोमवारी सबर (28) एवं दीपक सबर (2) को माचा स्थित पटमदा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। साथ ही गंभीर रूप से पीड़ित सूरजमणि सबर (19), मालती सबर (18) व शुकमल सबर ( 11) को जांचोपरांत सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने एमजीएम अस्पताल भेज दिया है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सीएचसी में लाए गए सभी मरीजों की स्थिति ठीक है जबकि सोमवार को भर्ती होने वाले अन्य मरीज भी ठीक होने के बाद घर चल गए हैं। उन्होंने बताया कि सबर टोला के सभी घरों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने सभी लोगों को उबाला हुआ पानी पीने की सलाह दी है।

गौरतलब हो कि गांव में एक मात्र चापाकल है, जो खराब हो गया। मजबूरन इस टोला के लोग कुएं का पानी पीते हैं। झामुमो नेता हरिहर सिंह ने सोमवार को 8 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। पटमदा के सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने गांव में कैम्प लगाकर मरीजों का इलाज किया। इस दौरान आईडीएसपी डॉ. अशद, एएनएम शोभा महतो व अन्य मणिमांला सिंह आदि मौजूद थे।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Bihar: Woman Gang Raped In Begusarai

Patna, June 18 (IANS) A shocking case of alleged sexual assault and extreme brutality against a woman in Bihar’s Begusarai district has triggered widespread...

Russia And ASEAN Adopt Kazan Declaration, Advance Strategic Partnership

Kazan (Russia), June 18 (IANS) Russian President Vladimir Putin and the Association of Southeast Asian Nations (ASEAN) delegations on Thursday adopted the Kazan Declaration...

Opinion

Sunny Deol’s Powerful Dialogues & Disturbing Partition Scenes Stir Emotions In Teaser Of BATWARA 1947

Mumbai, June 18 (IANS) The makers of Sunny Deol starrer BATWARA 1947 dropped its first official teaser today on June 18 on various...

Kajal Aggarwal, Shreyas Talpade’s New Film In Legal Trouble Over Depiction Of India’s Agricultural Sector

Mumbai, June 17 (IANS) The upcoming film ‘The India Story: Slow Poison In Progress’, which stars Kajal Aggarwal and Shreyas Talpade, has been served...

You May Also Like

US Envoy Gor, HM Shah Discuss Enhancing Cooperation To Combat Terrorism

New Delhi, June 18 (IANS) US Ambassador to India Sergio Gor met Union Home Minister Amit Shah on Thursday and held discussions on enhancing...

Bharat Singh Meets Motu Patlu Voice Artist Saurabh Chakraborty

BJP State Working Committee member Bharat Singh welcomed Motu Patlu voice artist Saurabh Chakraborty in Jamshedpur, where both discussed art, culture and public service initiatives.

Read More

Discussion

Recent