कांग्रेस ने बिष्टूपुर बाजार में चलाया वोट चोरी रोकें अभियान

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कई कांग्रेस नेता हुए शामिल हस्ताक्षर अभियान में

कांग्रेस की निर्वाचन आयोग से कई मांगें, कहा-आम लोग भी अभियान में हों शामिल

जमशेदपुर : जिला कांग्रेस कमेटी ने हमारे वोटों की चोरी रोकें अभियान का शुभारंभ पूर्वी सिंहभूम जिले में बिष्टूपुर बाजार से किया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

दुबे ने हस्ताक्षर अभियान के मौके पर कहा, हम भारत के नागरिक मतदाता सूची में कथित हेराफेरी और मताधिकार से वंचित करने की प्रथा को समाप्त करने की मांग करते हैं। हमारा लोकतंत्र हर वोट की शक्ति पर टिका है। लेकिन आज इसकी नींव ही खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग विधान सभाओं में मतदाता सूचियों में लाखों प्रविष्टियां अधूरी हैं। किसी की सही तस्वीर नहीं है, तो कई प्रविष्टियां डुप्लीकेट पाई गईं हैं। यही नहीं लाखों नाम सूची से गायब हैं। यह आरोप मढ़ा कि समुदायों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है और धोखाधड़ी की प्रथाओं का इस्तेमाल असली मतदाताओं को दबाने के लिए किया जा रहा है। यह और कुछ नहीं, बल्कि वोट चोरी और लोगों की आवाज की चोरी है।

वे मानते हैं कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। इसलिए वे आम लोगों से आग्रह करते हैं कि इस राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान में शामिल हों और पारदर्शिता, जवाबदेही और तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने की मांग चुनाव आयोग से करें।

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि वह मशीन रीडेबल मतदाता सूची को फोटो सहित सार्वजनिक जांच के लिए उपलब्ध कराये। हर चुनाव से पहले विलोपन और जोड़ने की सूची को तस्वीर सहित सार्वजनिक करे। गलत तरीके से नाम हटाए जाने पर सुलभ शिकायत निवारण प्रणाली बनाए और अंतिम समय पर नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को रोका जाए। स्पष्ट कट ऑफ तिथि पहले से घोषित की जाए। व्यवस्थित रूप से मतदाता दमन में शामिल अधिकारियों और एजेंटों पर कानूनी कार्यवाही हो।

हस्ताक्षर अभियान में रईस रिजवी छब्बन, रजनीश सिंह, संजय सिंह आजाद, अतुल गुप्ता, राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, सामंता कुमार, रंजीत सिंह, मुन्ना मिश्र, रंजीत झा, इंतिखाब, सन्नी सिंह, अजय यादव, सुशील घोष सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो में कोलकाता ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, छत की टीन काटकर घुसे चोर; 4 किलो चांदी और नकदी ले उड़े

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार टैंक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया...

मानसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पॉइंट चिन्हित : सीपीआरओ स्वप्निल नीला

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। सेंट्रल रेलवे ने मानसून से पहले मुंबई मंडल में तैयारी तेज कर दी है। सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत