कीड़ा भारती ने सेहतमंद रहने को महिलाओं को किया प्रेरित

5 किलोमीटर पैदल चलें, कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया

जमशेदपुर : जमशेदपुर क्रीड़ा भारती के द्वारा नवरात्रि के एक दिन पूर्व महालय की सुबह नारी सशक्क्तिकरण के लिए 5 किलोमीटर पैदल चलने का कार्यक्रम किया संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्र एवं आसपास की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

रविवार की सुबह 6 बजे यह कार्यक्रम गोलमुरी स्थित बिरला मंदिर से शुरू हुआ और गोलमुरी एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड होते हुए वापस बिरला मंदिर में खत्म हुआ। इस दौरान महिला बच्चे, बूढ़े और युवा सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।क्रीड़ा भारती के महानगर अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि पैदल चलने से शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। हृदय रोग, मधुमेह और कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा कम होता है, वजन नियंत्रित रहता है, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और सहनशक्ति बढ़ती है।

यह एक कम प्रभाव वाला व्यायाम है जो जोड़ों के लिए फायदेमंद है और शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। यह कार्यक्रम खास कर नारी शक्ति के लिए रखा गया था ताकि महिलाओं में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैल सके। साथ ही साथ उन्होंने सभी को धन्यवाद और अपने स्वास्थ्य के प्रति सभी को सजग रहने की अपील की। इस कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती के प्रांतीय मंत्री राजीव कुमार एवं अन्य लोग शामिल हुए।

president of krira bharti jamshedpur mahanagar addressing the particpents,

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

CBSE 9वीं–10वीं के लिए नया नियम: मैथ्स और साइंस अब दो स्तरों पर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। नए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

जमशेदपुर के परसुडीह में छह दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जमशेदपुर। परसुडीह थाना के शिव मंदिर रोड और सुंदरनगर इलाके में बुधवार देर रात चोरों ने एक ही रात में कुल छह दुकानों को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत