जमशेदपुर में वन विभाग ने आयोजित किया तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता
जमशेदपुर : वन विभाग की ओर से जेआरडी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में वन विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे।खेल में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार ने सम्मानित किया।उसके बाद कार्यक्रम में छउ नृत्य समेत कई रंगा- रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर झारखण्ड के वन विभाग को 6 जोन मे बांटा गया है। आज के विजेता खिलाड़ियों को पुरसस्कृत किया गया। इस मौके पर झारखण्ड के मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि राज्य स्तरीय इस खेल प्रतियोगिता पूरे राज्य के वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य वन विभाग की एकता और अखंडता को दर्शाता है। इसके बाद नवंबर में देहरादून मे वन विभाग का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमे झारखण्ड के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भाग लेने का मौका मिलेगा।
