बोड़ाम के शान्तोनु मोदक लंदन में करेंगे बिजनेस एनालिटिक्स की पढ़ाई, झारखण्ड सरकार से मिला 1 करोड़ स्कॉलरशिप

जमशेदपुर : झारखंड के बोड़ाम प्रखंड के अंतगर्त, एक छोटे से गाँव बोंगई से निकलकर लंदन की सर्वोत्तम और वैिश्वक स्तर पर दूसरे स्थान पर प्रतिष्ठित विश्विवद्यालय इंपेरियल कॉलेज लंदन तक पहुँचने वाले शान्तोनु मोदक की कहानी सफर् सफलता की नहीं, बल्कि अटूट संकल्प, संघर्ष और सपनों की है। एक साधारण किसान निर्मल मोदक के बेटे शान्तोनु का बचपन साधारण आर्थिक परिस्थितयों और सीमित संसाधनों में बीता, फिर भी पिता ने पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

शान्तोनु ने बचपन से ही समझ लिया था कि शिक्षा से ही जीवन बदलने का रास्ता है। आज लंदन के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से बुलावा पाने वाले चुनिंदा भारतीय छात्रों में शमिल हैं। यह सफर एक कामयाबी की खबर नहीं है, यह एक ऐसे सपने की कहानी है जिसे गरीबी, असफलताएं और सीमाएं भी नहीं तोड़ सकीं। वे हमेशा कक्षा के श्रेष्ठ छात्रों में रहे और वर्ष 2008 मैट्रिक में उत्कृष्ट प्रदशर्न कर परिवार व गाँव का नाम रोशन किया।

आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें जमशेदपुर भेजा गया, जो परिवार के लिए एक बड़ा फैसला था। आगे चलकर शान्तोनु ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एनआईटी दुगार्पुर से एम.टेक किया। उनका सपना वैज्ञानिक बनने का था। उन्होंने बीएआरसी और इसरो जैसी बड़ी संस्थाओं की साइंटिस्ट परीक्षाएं भी पास की लेकिन अंतिम चयन न हो पाने के बावजूद कभी हार नहीं मानी।

वे एनआईटी इलाहाबाद में मैकेनिकल डिपार्टमेंट फेकल्टी बने, फिर अनएकाडेमी जैसे राष्ट्रीय मंच पर टॉप एजुकेटर के रूप गेट और आईईएस परीक्षा के लिए हज़ारों छात्रों को पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कई इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी फैकल्टी के तौर पर काम किया। हालांकि मन में अब भी एक बड़ा सपना पल रहा था वैश्विक स्तर पर खुद को साबित करने का। इस वर्ष शान्तोनु का सपना पूरा हुआ, जब उन्हें इंपेरियल कॉलेज लंदन और वारविक बिजनेस स्कूल में बिजनेस एनालिटिक्स कायर्क्रम के लिए प्रवेश का ऑफ़र मिला।.उन्होंने वारविक बिजनेस स्कूल से बिजनेस एनालिटिक्स की पढ़ाई करने का निर्णय लिया।इसी दौरान उन्होंने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित ‘ओवरसीज़ स्कॉलरिशप’ भी प्राप्त की, जिसके तहत झारखंड सरकार ने 1 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की। यह उनके विदेश में पढ़ाई के खर्च को कवर करती है। पूरे राज्य से हर वर्ष ओबीसी से केवल 6 छात्रों को इस योजना के तहत चुना जाता है और शान्तोनु उन चुनिंदा प्रतिभाओं में से एक हैं। 8 सितंबर को शान्तोनु लंदन रवाना होंगे, लेकिन उनकी कहानी झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। वे कहते हैं मैंने हालात को बहाना नहीं बनने दिया, बल्कि आत्मिवश्वास की सीढ़ी बनाया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मई में थोक महंगाई 9.68 प्रतिशत रही, सरकार ने 2022-23 आधार वर्ष के साथ नई डब्ल्यूपीआई सीरीज लॉन्च की

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को 2022-23 को नया आधार वर्ष मानते हुए संशोधित थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई)...

झारखंडः रामगढ़ में कोयले की बंद खदान में जहरीली गैस से चार युवकों की मौत

रामगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयले की एक बंद खदान में अवैध उत्खनन के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत