पटमदा में डायरिया से एक महिला की मौत, दो बीमार

पटमदा : पटमदा की लावा पंचायत के पोकलाबेडा टोला कियाबहाल गांव में शुक्रवार की सुबह डायरिया से 30 वर्षीय एक महिला बिमली बेसरा की मौत हो गई। जबकि बिमली का 6 वर्षीय बेटा विशाल बेसरा व गांव की अन्य महिला पार्वती बेसरा (30 वर्ष) भी डायरिया से पीड़ित हैं जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना गांव के मुखिया कानूराम बेसरा द्वारा शुक्रवार की सुबह पटमदा सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह को दिए जाने के बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची और बीमार लोगों की चिकित्सा कर उन्हें दवाइयां दी। मुखिया ने बताया कि गांव में बीते शनिवार को डायरिया की सूचना मिलने पर पटमदा सीएचसी की टीम द्वारा गांव में कैंप कर दवाइयां वितरित की गई थी। दूसरी ओर गांव में डायरिया से मृत्यु होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने सबसे पहले जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा व चिकित्सा प्रभारी डॉ. आरके सिंह को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मृतका बिमली बेसरा को गुरुवार की शाम को बार-बार उल्टी एवं दस्त होने पर ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा स्लाइन चढ़ाया गया था। देर रात स्थिति गंभीर होने पर उमा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि गांव में मेडिकल कैंप लगाकर बीमार लोगों का इलाज किया गया है। उन्होंने बताया कि बिमली बेसरा की मृत्यु डायरिया से नहीं बल्कि बार-बार उल्टी होने से हुई। उन्होंने बताया कि बीमार होने के बाद मरीज को अस्पताल नहीं लाकर गांव में ही ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया गया और स्लाइन चढ़ाया गया। गांव में कैंप के दौरान सीएचओ सुरेश कुमार रजक एवं एएनएम मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

बंगाल में चार हजार ईवीएम जलने पर इमरान मसूद ने जताई चिंता, बोले- देश को अब जागने की जरूरत

सहारनपुर, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईवीएम के कथित दुरुपयोग लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में हाल की...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

मोदी सरकार के 12 साल पर हुड्डा ने उठाए सवाल, कहा- बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी

चंडीगढ़, 10 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के...

गम्हरिया में झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, बीटी दास और ममता बेज ने समर्थकों संग की घर वापसी

=जोबा माझी की मौजूदगी में कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन=केपी सोरेन के आवास पर कार्यकर्ता मिलन समारोह, झामुमो में शामिल हुए दर्जनों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत