गैंगस्टर फहीम खान बीमार, लाया गया एमजीएम अस्पताल
जमशेदपुर : गैंग्स ऑफ़ वासेपुर फेम गैंगस्टर फहीम खान को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में एमजीम अस्पताल लाया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार फहीम खान की तबीयत खराब होने की शिकायत पर घाघीडीह केंद्रीय कारा से यहां लाया गया है। मालूम हो कि गैंगस्टर फहीम खान जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहा है। उसके एमजीएम अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

