जमशेदपुर : दो दिनों से हो रही बारिश शुक्रवार सुबह भी मेहरबान रही। सुबह से ही भी धीरे तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई क्योंकि स्कूल जाते समय बच्चे भींग रहे थे तो कहीं अभिभावक छाता लगाकर स्कूल पहुंचा रहे थे। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक इसी तरह बारिश होती रहेगी। वैसे भी शहर के मानगो के लोगों को जाम के कारण कुछ ज्यादा ही परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से गुरुवार को यह संदेश दिया गया कि जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन तत्पर है और पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी ।

