परसुडीह पुलिस ने हथियार सप्लायर को भेजा जेल
जमशेदपुर : रवि यादव गोलीकांड में परसुडीह पुलिस ने हथियार सप्लायर विवेक राज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रवि यादव गोलीकांड में विवेक राज ने ही हथियार उपलब्ध कराया था। निहाल तिवारी, रेहान खान, समीर सिंह उर्फ पांडू को परसुडी पुलिस ने रिमांड पर लेकर जब पूछताछ की तो इन्होंने सच उगल दिया और अपन अपराध को स्वीकार किया। इन तीनों की निशानदेही पर परसुडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोली कांड में प्रयुक्त हथियार देसी पिस्टल एक कट्टा, एक मोबाइल और एक स्कूटी बरामद किया है|
ज्ञात रहे की 5 अगस्त को संध्या 6 बजे के आसपास स्कूटी सवार तीन अपराधियों ने रवि यादव को गोली मार घायल कर दिया था जिसका इलाज चल रहा है |
इस गोली कांड में संलिप्त अन्य अपराधी समीर सिंह उर्फ पांडु,संजू वर्मा,विवेक साह को पुलिस ने 11 अगस्त कोई जेल भेज दिया था। बाद में समीर सिंह रेहान खान और निहाल तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर इस कांड का पूरा राज खुल गय।| परसुडीह पुलिस की तत्परता की वजह से इस गोली कांड का खुलासा 15 दिनों में हो गया।

