रग्बी : राजगीर में पहली बार एशिया अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप

नालंदा: बिहार खेल जगत में एक बार फिर नया इतिहास रचने जा रहा है। ऐतिहासिक नगरी राजगीर में कल (शुक्रवार) से एशिया महादेश की सबसे की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप-2025’ में एशिया की सर्वश्रेष्ठ आठ पुरुष और आठ महिला टीमें एशियाई खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। हाल के दिनों में बिहार की मेजबानी में ये तीसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन है।

एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप-2025

एशिया रग्बी अंडर-20 चैम्पियनशिप में कुल नौ देशों के कुल 192 पुरुष और महिला खिलाड़ियों के अलावा 32 प्रशिक्षक और सपोर्ट स्टाफ के साथ 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय ये चैम्पियनशिप 9 से10 अगस्त तक चलेगी और इस चैम्पियनशिप में कुल 40 मुकाबले खेले जाएंगे। खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में बताया कि रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता करेंगे। जबकि, इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे।

रग्बी के रंग में गया राजगीर

रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस के साथ भारतीय पुरुष टीम के कप्तान सुमित कुमार रॉय और महिला टीम की कप्तान भूमिका शुक्ल मौजूद थीं। बी. राजेंदर ने बताया कि पुरुष वर्ग में एशिया की जो नौ देशों की टीमें इस चैम्पियनशिप में भाग ले रही हैं, उनमें चीन, हांगकांग, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, मलयेशिया और मेजबान भारत शामिल है। इसी तरह महिला वर्ग में चीन, हांगकांग, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और मेजबान भारत शामिल है। उन्होंने कहा कि राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर इन दिनों दुनिया की निगाह में है। आगामी 29 अगस्त से बिहार की मेजबानी में राजगीर खेल परिसर में हीरो कप एशियाई हाकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एशिया की आठ सर्वश्रेष्ठ हाकी खेलने वाले देशों की टीमें शिरकत करेंगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधायक पर फोन तोड़ने का आरोप, वीडियो वायरल

बोकारो में कैंडल मार्च के दौरान विधायक जयराम महतो पर युवक का मोबाइल तोड़ने का आरोप लगा, घटना का वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ा।

सरायकेला में छऊ महोत्सव का भव्य आयोजन

सरायकेला में छऊ महोत्सव 2026 के दूसरे दिन देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति और सोना मोहपत्रा के गीतों ने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बारीडीह हाई स्कूल को मिला प्लस-टू दर्जा

बारीडीह हाई स्कूल को प्लस-टू मान्यता मिलने से छात्रों को स्थानीय स्तर पर उच्च माध्यमिक शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू होंगे।

बारिश की मार: जमशेदपुर में सब्जियों के दाम आसमान पर, आम आदमी बेहाल

JAMSHEDPUR:लगातार हो रही बारिश ने हरी सब्जियों की कीमतों में अचानक उछाल ला दिया है। पिछले एक सप्ताह में बाजारों में सब्जियों के दाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत