उपायुक्त व एसएसपी ने लिया स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा
जमशेदपुर : ऐतिहासिक गोपाल मैदान में होने वाले स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारी का जायजा बुधवार को उपायुक्त करण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने लिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फुल ड्रेस परेड का रिहर्सल किया गया।
उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए गुरुवार शाम तक सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलेवासियों से स्वाधीनता दिवस समारोह में शामिल होने की अपील की। उपायुक्त ने बताया कि तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और बची हुई छोटी कमियों को समय पर ठीक कर लिया जाएगा।



