विश्व हाथी दिवस पर दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी की ओर से कार्यशाला
जमशेदपुर : दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी की ओर से विश्व हाथी दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिस्टुपुर केएक होटल के सभागार आयोजित कार्यशाला में वन विभाग कोल्हान प्रमंडल के साथ साथ झारखण्ड के तमाम आला अधिकारी निजी संस्था एवं स्कूल के छात्र छात्राएं शामिल हुए।इस कार्यशाला मे वन विभाग के तमाम अधिकारीयों ने उपस्थित तमाम लोगों को हाथियों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गईं। हाथियों के रहन- सहन एवं हाथियों के विचरण करने पर विस्तार से जानकारी दी गईं। वही विभाग के आर सी सी एफ वल्ड लाइफ एस आर नातेश ने मीडिया से जानकारी देते हुए कहा कि विश्व हाथी दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है, इससे पूर्व रांची मे आयोजन किया गया था। इस बार कोल्हान के जमशेदपुर को चुना गया है, जंहा उपस्थित सभी लोगों को हाथियों के बारे मे जानकारी दी जा रही है, उन्होंने कहा कि हाथियों की सुरक्षा को लेकर हाथियों के विचरण की जानकारी दी जा रही है। हाथियों को किस प्रकार सुरक्षित रखा जाए इस पर विभाग की ओर से उपस्थित तमाम वक्ताओ ने लोगों को जानकारी दी है। कोल्हान मे हाथियों के मौत के सवाल पर उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में बिजली के तार की चपेट मे आने से हाथियों की मौत हुई है। कुछ हाथियों की रेल से कट कर भी मौत हुई है। वन विभाग हाथियों की सुरक्षा को लेकर टीम का गठन किया जा रहा है, जो टीम हाथियों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र मे तत्पर रहेगी एवं हाथियों की सुरक्षा को लेकर काम करेगी।
कोल्हान वन विभाग की अधिकारी स्मिता पंकज ने कहा कि कोल्हान मे हाथियों की सुरक्षा को लेकर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक ऐप से ग्रामीणों को 20 किलोमीटर की दूरी पर हाथियों के उपस्थिति के बारे मे जानकारी देगा। वंही रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर गेजेट लगाया जाएगा। जैसे ही हाथियों के पैर उस पर पड़ेगा, अलार्म बजने लगेगा। इससे ट्रेन रेलवे के चालक को जानकारी मिलेगी कि क्षेत्र मे हाथियों का विचरण हो रहा है।

