आइआइटी खडग़पुर में अब बांग्ला में भी लिखे जाएंगे साइनबोर्ड व फलक
जमशेदपुर : इंडियन इंस्टीच्यूट आफ टेक्नोलाजी (आइआइटी) खडग़पुर में अब हिंदी व अंग्रेजी के अलावा बांग्ला में भी साइनबोर्ड व फलक लिखे जाएंगे। आइआइटी खडग़पुर के निर्देशक सुमन चक्रवर्ती ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस में बहुत से गैर-शिक्षा कर्मी स्थानीय हैं। वे सिर्फ बांग्ला समझते हैं। इसी भाषा में लिखना-पढऩा जानते हैं। उन्हें ध्यान में रखकर ही यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी तीन भाषाओं के इस्तेमाल की बात कही गई है। यही कारण है कि उन्होंने अपने कार्यालय व सरकारी निवास स्थल के फलक को भी हिंदी, अंग्रेजी व बांग्ला भाषाओं में लिखा है। आइआइटी खडग़पुर के किसी भी अन्य निर्देशक ने इससे पहले यह कदम नहीं उठाया है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रीय भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए यह कदम उठाया गया है।
