हेमंत सरकार हर मोर्चे पर नाकाम : प्रवीण प्रभाकर

जमशेदपुर : आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि हेमंत सरकार प्रत्येक मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आजसू के संघर्ष का परिणाम है। झामुमो–कांग्रेस सौदेबाजी करती रही, आजसू ने आंदोलन किया। अगर झामुमो–कांग्रेस की नीयत में खोट नहीं होता तो 1993 में सौदेबाजी की बजाय अलग राज्य का निर्माण करते।

प्रभाकर ने कहा कि श्री प्रभाकर ने कहा कि झारखंड में जहां कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है वहीं विकास कार्य भी ठप है। विगत चार महीने से विकास कार्यों पर कोई पैसा खर्च नहीं हो रहा है। राज्य सरकार मइयां योजना का पैसा जुगाड़ करने में व्यस्त है। हेमंत सरकार जानबूझकर नगर निकायों के चुनावों में देर कर रही है और ओबीसी को आरक्षण नहीं देने की साजिश रच रही थी, जिसे आजसू ने विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण हेतु आवश्यक ट्रिपल टेस्ट करवाने में भी गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार तुरंत पहल करे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की रुचि न तो शैक्षणिक माहौल सुधारने में हैं और न ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने में। राज्य में मरीज खाट पर ढोए जा रहे हैं और सरकार अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर करने में व्यस्त है। इससे दोनों हस्तियों अपमान हुआ है। कहा कि झारखंड आंदोलन के इतिहास में केंद्र सरकार ने पहली वार्ता आजसू के साथ की थी, जो 1989 में हुई थी। 1998 में जब लालू यादव ने कहा था कि झारखंड मेरी लाश पर बनेगा तो झामुमो ने जैक से इस्तीफा नहीं दिया और चुप्पी साध ली। तब आजसू ने 21 सितंबर 1998 को झारखंड बंद का आह्वान किया था जिसे जबरदस्त जनसमर्थन मिला था।

उन्होंने कहा कि 1999 में तत्कालीन बाजपेयी सरकार ने आजसू से वार्ता की थी। केंद्रीय गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने आजसू से वार्ता कर अलग राज्य निर्माण करने और वनांचल की बजाय झारखंड नामकरण करने के आजसू के प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। प्रेस वार्ता मे संजय सिँह, अप्पू तिवारी, परवेज खान, देवाशीष चटोराज, अभय कुमार समेत अन्य मौजद रहे।

प्रभाकर ने परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, जिला के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रवक्ता अप्पू तिवारी, देवाशीष चट्टोराज, अभय सिंह आदि उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

कल्याण बनर्जी को टीएमसी नहीं, टीएमसी को ‘कल्याण’ की जरूरत है : रिजू दत्ता

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के अंदर हालिया विवादों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत