जमशेदपुर : हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड प्रबंधन द्वारा जादूगोड़ा के राखा कॉपर खदान में बाहरी लोगों को नौकरी देने के खिलाफ क्षेत्र के ग्राम प्रधानो ने कंपनी के खिलाफ हल्ला बोला। आक्रोशित ग्रामीणों ने राखा कॉपर ऑफिस गेट को दो घंटे जाम कर दिया।
बाद में दिनों पक्षों के बीच हुई बैठक के बाद मामला शांत हुआ। । बताते चलें कि 24 वर्षों बाद जादूगोड़ा की राखा कॉपर माइंस खुली है। ऐसे में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने माइंस खुलने से पूर्व जनसुनवाई में किए जनता के वायदे को दरकिनार कर बाहरी लोगों की बहाली में प्राथमिकता देने क्षेत्र ने अशांति का खतरा मंडरा रहा है।

