अटल मोहल्ला क्लीनिक’ का नाम बदलने पर भाजयुमो का फूटा गुस्सा

जमशेदपुर: झारखंड सरकार द्वारा ‘अटल मोहल्ला क्लीनिक’ का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक’ किए जाने के फैसले को लेकर प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की ओर से शनिवार को साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर झारखंड सरकार का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज किया गया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से स्थापित ‘अटल मोहल्ला क्लीनिक’ का नाम बदलकर राजनीतिक दुर्भावना और तुष्टिकरण की नीति के तहत ‘मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक’ कर दिया है, जो बेहद निंदनीय और जनभावनाओं का अपमान है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रीय नेता और सुशासन के प्रतीक के नाम को हटाना न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह झारखंड सरकार की विकृत मानसिकता को भी दर्शाता है। हम इस फैसले को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।” अन्य वक्ताओं ने सरकार पर “वोट बैंक की राजनीति”, “हिंदू विरोधी मानसिकता”, और “राष्ट्र नायकों के अपमान” का आरोप लगाया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही, राज्यव्यापी प्रदर्शन की योजना भी बनाई जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

‘2014 के बाद लाखों परिवार झोपड़ियों से पक्के घरों में पहुंचे,’ युवाओं से बोले डिप्टी सीएम हर्ष संघवी

गांधीनगर, 19 जून (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत