मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए उपायुक्त कार्यालय के समक्ष महिलाओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की सैकड़ों महिलाओं ने मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लिए उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और मइयां सम्मान योजना की राशि खाते में नहीं आने को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन पूर्व जुगसलाई विधानसभा प्रत्याशी विमल बैठा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिले के पटमदा, बोड़ाम, पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा जैसे ग्रामीण अंचलों की महिलाएं शामिल हुईं।

महिलाओं ने उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा की

महिलाओं ने कहा कि हम महीनों से मैया सम्मान योजना का लाभ पाने की उम्मीद में अंचल और डीसी ऑफिस का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कहीं से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। अंचल अधिकारी कार्यालय से हमें डीसी ऑफिस भेजा जाता है और यहां से फिर वापस अंचल भेज दिया जाता है। यह सिलसिला लगातार चल रहा है। हम गरीब महिलाएं प्रतिदिन ऑटो भाड़ा देकर यहां आती हैं, लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।”

क्या है ‘मैया सम्मान योजना’?

झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है यह योजना, जिसके तहत पात्र महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक निश्चित राशि ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे अपने घरेलू खर्च और बच्चों की शिक्षा के लिए सहारा पा सकें। लेकिन प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि कई महीने से उन्हें कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिससे वे बच्चों की फीस तक नहीं भर पा रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत